जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था अस्तित्व कि एक महत्वपूर्ण बैठक बर्मामाइंस में संपन्न हुई. अस्तित्व कि जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे कि अध्यक्षता में क्षेत्र कि महिलाओं के बीच लघु और कुटीर उद्योग को किस तरह धरातल पर लाना है किस तरह हम महिलाये अपने खुद का रोजगार स्टार्ट कर सकते है परिवार कि देखभाल करते हुए घर कि आमदनी में अपना योगदान दे सकते है किस तरह छोटा सा व्यापार स्टार्ट करके अपने घर कि आर्थिक स्थिति को और भी बेहतर बना सकते है पर जोर दिया गया. ग्रुप बनाकर एकसाथ मिलकर सभी लोग काम स्टार्ट करेंगे और सरकार से हमलोग को क्या सहयोग मिल सकता है इसपर विचार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का किस तरह लाभ दिलाया जा सकता है इनसब बातों कि विस्तृत चर्चा हुई. इस अवसर पर ब्लॉक स्तर के सरकारी मुलाजिम दयाल बनर्जी ने सरकारी लोन के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की. अस्तित्व की संस्थापक सदस्य और सचिव मीरा तिवारी ने महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए मोटिवेट किया उन्होंने कहा की एक महिला घर के काम करके दोपहर में जो समय मिलता है उसका सदुपयोग करें और जिससे अपना और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए समाज में अपना योगदान दे सकती है. इस बैठक में मुख्य रूप से बिंदु देवी, सोनी देवी, ममता यादव, ममता चौबे, चंदा देवी, मंजू देवी, पिंकी सिंह, निशि, रेखा देवी, मोउ आचार्य, राधा सिंह, संगीता देवी समेत अन्य महिलाएं शामिल हुई.



