
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित वन भवन के पास राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह पर हमला करने के मामले में पुलिस ने टांडा सज्जाद समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की है, जिसमें टांडा सज्जाद के अलावा अंकित शर्मा और दो अन्य शामिल है. हालांकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टी नहीं कि है. टांडा दानिश हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और गणेश सिंह पर हमले की योजना इसी ने बनाई थी. इस घटना को रिजवान द्वारा अंजाम देने की बात सामने आ रही है. रिजवान गणेश सिंह का पुराना साथी है और वह भी जमीन कोरोबारी है, फिलहाल रिजवान अमरनाथ के साथ संपर्क में था. गणेश सिंह पर हमले की योजना दो माह पहले ही बन चुकी थी. घटना के दिन गणेश सिंह का पीछा उसके मानगो स्थित घर से निकलने के बाद से ही किया जा रहा था. पीछा करने वाले लगातार घटना स्थल पर खड़े अपराधियों के संपर्क में थे. जैसे ही गणेश सिंह की कार मरीन ड्राइव से मुड़ी सामने खड़े निशु, राजु और शहजादा ने बम से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी सोनारी की ओर फरार हो गए. मामले को लेकर कई थाने के प्रभारी संयुक्त रुप से रणनीती तैयार कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी.
ये है मामला
23 दिसंबर को सोनारी के वन भवन के सामने गणेश सिंह की कार पर बम से हमला किया गया था. दो बम पास ही वन भवन की चाहरदीवारी पर जा लगी थी जबकि एक बम गणेश की कार पर लगने के बाद नहीं फटी थी. घटना को अंजाम देने के बाद तीन बाइक पर सवार सभी अपराधी सोनारी की ओर फरार हो गए. घटना के बाद गणेश सिंह ने अमरनाथ सिंह पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के थोड़ी देर बाद ही अमरनाथ सिंह ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोश बताया था और बताया था कि वह अपने गांव में है. गणेश सिंह उसे फंसाने की साजिश कर रहा है.




