• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-sonari-durga-puja-जमशेदपुर के सोनारी गुरुद्वारा मैदान दुर्गा पूजा का विवाद चरम पर, प्रशासन ने आयोजकों पर केस ठोंका, भाजपा नेता अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे, कहा-बीच का रास्ता निकाले प्रशासन, झारखंड का मुद्दा यह पूजा नहीं बनने दें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
प्रतिमा को देखने पहुंचे भाजपा नेता अभय सिंह और अन्य.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी गुरुद्वारा के सामने स्थित मैदान में दुर्गा काली पूजा कमेटी की ओर से बनाये गये 28 फीट के दुर्गा की प्रतिमा के मामले में जमशेदपुर के जिला प्रशासन ने आयोजक कमेटी के संरक्षक असीत मोइत्रा के खिलाफ सोनारी थाना में एफआइआर दर्ज करा दी है. सोनारी क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडर सह कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद के बयान पर यह एफआइआर दर्ज कराया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि पूजा कमेटी ने 28 फीट की मूर्ति बना दी गयी है, जो नियम के विरुद्ध है और नियमों का उल्लंघन है. मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट होनी चाहिए, लेकिन 28 फीट मूर्ति बना दिया गया है. असीत मोइत्रा के खिलाफ भादवी की धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम और एपीडेमिक डिजिज एक्ट 03 के तहत एफआइआर दर्ज कराया गया है. दूसरी ओर आयोजक ने कहा है कि प्रतिमा का काम 24 जुलाई से ही शुरू हो गया था. 15 अगस्त तक प्रतिमा बनकर तैयार हो चुका था. राज्य सरकार के आदेश के पहले ही प्रतिमा बन चुकी थी. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि प्रतिमा को तोड़ने की बात प्रशासन कर रहा है, लेकिन मां की प्रतिमा भी यहीं बनकर तैयार होगी और पूजा भी इसी प्रतिमा से होगी. उन्होंने कहा कि एफआइआर दर्ज करा दिया गया है तो उससे वे लोग डरने वाले नहीं है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

भाजपा नेता अभय सिंह दल बल के साथ पहुंचे
भाजपा नेता अभय सिंह भी दल बल के साथ सोनारी स्थित गुरुद्वारा मैदान के पास पहुंचे. वे आयोजकों से मिले. उन्होंने अपना बयान दिया कि यह क्षेत्र झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी के विधानसभा क्षेत्र का मामला है. सरकार द्वारा कोविड-19 के तहत पूरे जमशेदपुर के लोगों ने 5 फीट की प्रतिमा बनाई है. सरकार के सारे शर्तों को कोविड-19 के महामारी के कारण पूजा पंडाल के समितियों ने सहयोग देने का निर्णय किया. पर गलत हो या सही 28 फीट की प्रतिमा सोनारी में अगर बना है, तो जिला प्रशासन या सरकार इसके मध्य का रास्ता निकालें. यह प्रतिमा कोई सीमेंट की नहीं है, जो उक्त स्थान में हमेशा की तरह विराजमान हो जाएगी, यह मिट्टी की मूर्ति है, जो विगत 24 जुलाई से बन रहा है. स्थानीय सोनारी थाना की नादानी के कारण यह प्रतिमा आज बन करके तैयार हो चुका है जिसे हटाना अब आस्था के लिए ठीक नहीं है. इसे जिला प्रशासन पूरे राज्य का मुद्दा ना बनने दें. पूजा कमेटियों को सहयोग करें. मूर्ति बनाना, कोई बहुत बड़ा अनर्थ नहीं हो गया जबकि बंगाल में थीम पंडाल से लेकर लाइटिंग, प्रतिमा में किसी प्रकार की रोक नहीं है, लेकिन जमशेदपुर या झारखंड के लोगों ने सरकार को समर्थन दिया है, इसका अर्थ यह नहीं है कि अगर कोई 28 फीट की प्रतिमा बना ली तो उसे हटाया जा सकता है. नवरात्र का पूजा अब मुंह में खड़ा है इसलिए अब इस पर ध्यान न देकर शांति और सदभाव के साथ पूजा को पूर्ण करना सरकार जिला प्रशासन और पूजा समितियों की जवाबदेही है जिसे पूरा करना चाहिए. अभय सिंह ने कहा कि पूजा पंडाल के समितियो एवं लोगों को भी स्पष्ट कर देना चाहता है कि वे लोग भोग के लिए अपनी मांग को रखे थे, शायद सरकार ने इस पर इंप्लीमेंट करके मार्ग प्रशस्त किया है, यह हमारी जन भावनाओं की जीत है. आस्था डीगे नहीं सब लोगों की मांग पर सरकार का समर्थन मिला, हम इसका स्वागत करते हैं. लेकिन एक बात ध्यान में जरूर रखना है, कोरोनावायरस खत्म नहीं हुआ है, कई बुद्धिजीवी ने अपील की है कि पंडाल में कही अत्यधिक भीड़ ना हो जाए, इस पर भी हम सभी को ध्यान देना अति आवश्यक है. अभय सिंह ने अपील की है कि बिना डरे भोग बनाये, घरों में भोग बांटे. इतना ध्यान रहे कि अभी छोटे बच्चों का वैक्सीन नही लगा है इसलिए छोटे बच्चों के लिए यह अवश्य ध्यान रखे. कोई भी छोटे बच्चे पूजा कोरोना वायरस का शिकार ना हो, इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. भोग वितरण के कारण भीड़ ना हो इस बात का भी हमें ध्यान देना है. आप पंडाल के अंदर हो या बाहर भोग, उक्त स्थान पर ना बांटकर बल्कि घर घर पहुचाने की टीम गठित करे.

Developer

Developer

Related Posts

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला
खबर

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

October 22, 2026
Singhbhum Chamber Diwali Fair- चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक,महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद
खबर

Singhbhum Chamber Diwali Fair- चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक,महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद

October 22, 2026
jamshedpur politics : बजरंगबलि का वेश धारण करने वाले युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का छूआ पैर, हुआ राजनीतिक भूचाल, कांग्रेस ने कहा – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धार्मिक आस्था का सम्मान नहीं किया, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

Next Post

jamshedpur-एमजीएम अस्पताल में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को नहीं मिली है बकाया राशि, श्रम न्यायलय पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए की शिकायत

jamshedpur-fpa-india-कदमा में 150 लाभुकों के बीच तीन महीने का राशन व स्वच्छता सामाग्री का किया वितरण, जमशेदपुर के सांसद ने इस मुहिम को सराहा

jamshedpur-police-success-भालुबासा में गैस एजेंसी के मालिक के घर के बाहर फायरिंग करवाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी

jamshedpur-police-success-भालुबासा में गैस एजेंसी के मालिक के घर के बाहर फायरिंग करवाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News