
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कैलाश नगर निवासी सीमा शाह अपने एवं अपने परिजनों पर पड़ोसी सूरज रजक एवं उनके पिता कैलाश रजक व अन्य द्वारा मारपीट कर एससी/ एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाये जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची. जहां उन्होंने एसएसपी से पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की. सीमा शाह ने बताया, कि वे और उनका परिवार काफी गरीब तबके के लोग हैं. उन्हें एससी/ एसटी एक्ट के तहत फसाया जा रहा है. अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है तो परिवार सहित पुलिस मुख्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी. उन्होंने बताया, कि पिछले दिनों पड़ोसी सूरज रजक उसके पिता व अन्य ने बाइक पार्किंग को लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, और उनके घरपर तोड़फोड़ की थी. लेकिन पुलिस ने उल्टा कार्रवाई करते हुए एससी/ एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है. जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत और परेशान है.



