
लोहरदगा : लोहरदगा पुलिस ने दो पीएलएफआई नक्सलियों को हथियार के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। इस संदर्भ में एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि विगत 4 अगस्त को पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम से दस्ता बनाकर कुछ लोग बगडू थाना क्षेत्र में चल रहे विकास निर्माण कार्यों में बाधा पहुँचाने एवं संवेदकों / मुंशियों को लेवी वसूलने हेतु डराया एवं धमकाया जा रहा है। गुप्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा आर रामकुमार के द्वारा टीम का गठन कर छापामारी किया गया। सूचना के आधार पर छापामारी के क्रम में ग्राम- अगरडीह निवासी सुनील मुण्डा पिता स्व० लहसू मुण्डा के निशानदेही पर उसके घर से पीएलएफआई का नक्सल पर्चा एवं तीन (03) देशी एक नाली बंदूक तथा काण्ड में प्रयुक्त उक्त मोबाईल जप्त किया गया। सुनील मुण्डा के निशानदेही पर सहयोगी बजरंग लोहरा, पिता- सुखन लोहरा, सा०- जोगियारा, थाना- बगडू, जिला- लोहरदगा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। सुनील मुण्डा एवं बजरंग लोहरा ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में संवेदकों से लेवी वसूलने के लिए धमकी देने एवं प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के कमाण्डर कृष्णा यादव के नेतृत्व में संगठन के लिए काम करने की बात स्वीकार किया है।छापामारी दल पुअनि विश्वजीत कुमार सिंह ( थाना प्रभारी बगडू ), सअनि रथ भगत, सैट- 03 की टीम शामिल थे।






