जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस केंद्र गोलमुरी में ग्रामीण पुलिस एवं जमशेदपुर जिला पुलिस के बीच मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मैच में बतौर मुख्य अतिथि जिले के कप्तान एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वक़ारिब उपस्थित रहे.मैच में जमशेदपुर जिला पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण पुलिस की टीम को 3-0 से पराजित कर जीत दर्ज की. स्वतंत्रता दिवस के दिन समयाभाव के कारण यह मैच आयोजित नहीं हो सका था. (नीचे भी पढ़े)

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वक़ारिब की पहल पर पुलिसकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र गोलमुरी में इस मैत्री मैच का आयोजन किया गया.मैच के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला. इस आयोजन ने पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय और सकारात्मक माहौल को और मजबूत किया.




