जमशेदपुर : जमशेदपुर के ट्राफिक चेकिंग के दौरान घूस मांगते कैमरे में पकड़े गये असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ललन सिंह, आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बिष्टुपुर गोपाल मैदान के पास ट्राफिक पुलिस की चेकिंग चल रही थी. काफी दिनों तक ट्राफिक की चेकिंग बंद थी. गुरुवार की सुबह से चेकिंग शुरू की गयी. इस दौरान बिना हेलमेट का एक व्यक्ति को पकड़ा गया. (नीचे भी पढ़ें)

उसको डराया गया, जिसके बाद उससे पैसे का डिमांड किया गया. इसके बाद उक्त व्यक्ति को घूस देने को कहा गया. इसके बाद कैमरे से बचते हुए घूस दिया गया. लेकिन कैमरा कोई लगा रखा था. इसमें वह कैद हो गया. इसके बाद इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने पूरे मामले पर ट्राफिक डीएसपी नीरज से रिपोर्ट तलब की. इसके आधार पर तत्काल तीनों को सस्पेंड कर दिया गया. इसके बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है. एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है.




