
जमशेदपुर : झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ चाईबासा यूनियन की ओर से नरवा डैम के पास एक पारिवारिक मिलन सह वनभोज का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. संघ के वनभोज में सांसद विद्युत वरण महतो ने हिस्सा लिया. सांसद द्वारा सहकारिता के अपेक्षित विकास और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से गांव के गरीब और किसानों का विकास संभव हो पबाता है.

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल राय द्वारा स्वदेशी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से किस तरह घरेलू इलाज कर सकते है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर सेवानिवृत होने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई दी गयी. उनको सम्मानित किया गया. सम्मानित होकर विदाई पाने वालों में मिली दास गुप्ता, हरमोहन मंडल, अक्षय कुमार, जयप्रकाश कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे. इस वनभोज को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष सुबलचंद्र मंडल, रजनी सिंह, निखिल बंका, राहुल रजक, के रमेश राव, राजेश मिंज, हीरा लाल राउत , अमित कुमार सिंह, दयानंद साव, आशीष कुमार, दीपक कुमार शर्मा, संतोष साहू, संजय तिखारी समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी.







