
नयी दिल्ली/जमशेदपुर : यूक्रेन और रुस का विवाद बढ़ता जा रहा है. रुसी सैनिकों को यूक्रेन की सीमा से वापस बेस पर बुलाये गये है. इसके बावजूद तनाव का माहल है. इस तनाव के बीच हजारों भारतीयों को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कंट्रोल रूम खोल दिया है. वहां कई छात्र फंसे हुए है. कई लोग विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे थे, जो वहां फंसे हुए है. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कंट्रोल रूम बनाया है, जिसके जरिये भारतीय लोगों को मदद पहुंचायी जा सके. इसके लिए लोग 01123012113, 01123014104 और 01123017905 पर कॉल कर मदद ले सकते है. यूक्रेन में भारतीय दूतावास का नंबर +380997300428 और +380997300483 पर कॉल कर 24 घंटे लोग जानकारी ले सकते है. लोगों को यहां से फ्लाइट्स की भी जानकारी दी जायेगी.
जमशेदपुर के छात्र भी यूक्रेन में फंसे
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच जमशेदपुर के कदमा विजया हेरीटेज निवासी व्यापारी अखिलेश कुमार के बेटे भी वहां फंसे हुए है. वहीं, ऐश मुथु आइकन का परिवार भी वहां फंसा है, जो वहां के नंबर वन सरकारी मेडिकल कॉलेज तरस सेवेंको नेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है. ये लोग परेशान है. वहां फंसे अपने पुत्र का हाल चाल जानने को यह परिवार बेबस है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा लोयोला का छात्र था, जहां से वह मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गया था, जहां से वह लौट नहीं पा रहा है. एयर टिकटों की कीमत भी बढ़ा दी गयी है.




