जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 7 निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार शाम की है, जहां खनन फानन में परिजनों ने पड़ोसियों के सहयोग से उसे टीएमएच पहुंचा. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम अंकित शर्मा (23) है, जो बीटेक कर रहा है. उसकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है, जिसका इलाज रांची में चल रहा है. वह अपनी बहन के साथ कदमा में रह रहा था.
(नीचे भी पढ़ें)बीती शाम उसकी बहन जब उसे खाना खाने के लिए बोलने गई तो काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला. खिड़की से देखा तो अंकित कमरे में फांसी पर लटका था. फिर उसने पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़वाया और उसे टीएमएच लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया.
(नीचे भी पढ़ें)बहन ने बताया कि अंकित शेयर मार्केट में पैसा लगाता था. वह करीब 4 से 5 लाख रुपए हार चुका था, जिससे तनाव में आकर उसने आत्महत्या की. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है.



