जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुननगर बी ब्लॉक निर्मल रोड निवासी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार सुबह हुई, जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने गई. उन्होंने देखा कि प्रभाकर राव (54) फंदे से लटके हैं. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार प्रभाकर पूर्व में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था. परंतु हाल फिलहाल में उसकी नौकरी छूट गई थी, जिससे वह परेशान था. यही कारण था कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का एक बच्चा है. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.



