
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन बॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय यूनियन अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, रजत सिंह, अमर सिंह ने संयुक्त रुप से किया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.इस दौरान अतिथियों का स्वागत पौधा भेंटकर किया गया. टूर्नामेंट का पहला मैच सिगना और सफारी के बीच खेला गया, जिसमें सफारी की टीम विजयी रही. दूसरा मैच टियागो व प्राइमा के बीच खेला गया, जिसमें टियागो विजयी रही. (नीचे भी पढ़े)

तीसरा मैच हैरियर व टिगोर के बीच खेला गया. जिसमें हेरियर की टीम वियजी रही. जबकि चौथा मैच नेक्सान व पंच के बीच खेला गया, जिसमें नेक्सान की टीम विजयी रही. पांचवा मैच सफारी व हेरियर के बीच खेला गया.जिसमें हेरियर की टीम को सफलता मिली. अंतिम मैच टियागो व पंच के बीच खेला गया, जिसमे टियागो टीम को सफलता मिली. इस तरह हैरियर व टियागो की टीम दो- दो मैच जीत कर अगले दौर के लिए क्लीफाई कर लिया है. टूर्नामेंट की खासियत रही कि यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण व महामंत्री आरके सिंह ने भी भाग लिया और खेल के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया.



