जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित घोड़ाबांधा भुवनेश्वरी ग्रीन एस्टेट में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 22 वर्षीय अमन राज ने परिवारवालों के साथ कहासुनी होने के बाद अपनी मां की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. भुवनेश्वरी ग्रीन एस्टटे निवासी जीतेंद्र सिंह आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में बतौर प्लांट हेड काम करते थे. रात को उनका छोटा बेटा अमन राज अपने कमरे में सोने गया. सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो देखा कि वह मां की साड़ी से फंदा लगाकर फांसी पर लटका हुआ है. परिजनों ने उसको उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि युवक का परिजनों के साथ कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी, जिससे खफा होकर उसने आत्महत्या कर ली. उसका बड़ा भाई रांची के रिम्स में डॉक्टरी का इंटर्नशिप कर रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.






