
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटू निवासी 56 वर्षीय शंभु घोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर उसे फंदे से उतारा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि किसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से उतारा जा चुका था. परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






