जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र बारीगोड़ा में बीती रात दो बच्चे के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम रवि पात्रो (28) है. वह नशे का आदी था. शुक्रवार रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद के बाद उसने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और फांसी लगा ली. देर रात पत्नी बच्चों के साथ घर पहुंची तो पति को फंदे से लटका हुआ देखा. शोर गुल कर पड़ोसियों को बुलाया और शव को फंदे से उतारा. फिर इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी : प्राप्त जानकारी अनुसार रवि किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था और नशे का आदी था. बीती रात उसका पत्नी से विवाद हुआ और घर से बच्चों के साथ पत्नी को मारपीट कर निकाल दिया. देर रात होने के कारण पत्नी घर लौटी तो देखा की पति फंदे से लटका हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को हुआ पोस्टमॉर्टम : शव को पुलिस ने कब्जे में शुक्रवार देर रात ही एमजीएम मेडिकल अस्पताल भेज दिया. शनिवार को परिजनों को शव सौंपकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.




