जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 8 निवासी बुद्धिमान थापा (62) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बुद्धिमान थापा एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. उसके दो बच्चे हैं.(नीचे भी पढ़े)
वह नशे का आदी था. रोजाना नशे का सेवन करता था. शनिवार को जब परिजन घर पर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी बिरसानगर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.



