जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातू की रहने वाली विवाहिता कल्पना सरदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है. उसका पति रितु सरदार पुट्टी का काम करता है. वह शनिवार की रात घर लौटा तो देखा उसकी पत्नी फांसी पर लटकी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. कल्पना सरदार का मायका पटमदा में है. फांसी लगाने का कारण नहीं पता चल सका है फिलहाल पुलिस मामले को जांच कर रहे हैं.




