
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत बारीडीह त्रिवेणी अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 404 निवासी अभिषेक पाल (32) ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अभिषेक न्युवोको कंपनी में सेफ्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के सिंगूर के रहने वाले थे. घटना की सूचना सहकर्मियों को मिलने पर उन्होंने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस शव को फंदे से उतारने की तैयारी कर रही है. मामले के संबंध में बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि अभिषेक आज काम पर नहीं गये थे. कंपनी के अधिकारियों ने उनके फोन पर काफी फोन किया पर फोन स्विच ऑफ था. जब सहकर्मी शाम को उनके फ्लैट में पहुंचे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया. फ्लैट का दरवाजा खटखटाने पर थोड़ी देर बाद दरवाजा खुल गया. सभी अंदर गये तो पाया कि अभिषेक ने गमछे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली है. उन्होंने बताया कि अभिषेक फ्लैट में अकेले ही रहते थे. फिलहाल परिजनों के सूचना दे दी गयी है.













