
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉक डाउन के दौरान कई लोगों ने आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। ताज़ा मामला मानगो के उली डीह थाना क्षेत्र का है जहां एक सैलून संचालक ने मकान मालिक द्वारा बार बार किराए के पैसे मांगने से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम बिरजू शर्मा है वह उली डीह थाना क्षेत्र के संजय पथ में के एन ठाकुर के किराए के मकान में रहता था। बुधवार की देर रात उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह जब मृतक कि पत्नी पिंकी शर्मा उठी तो पाया कि बिरजू ने फांसी लगा ली है। उसने घटना कि सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध ने उली डीह थाना में पत्नी पिंकी ने मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार बिरजू मूल रूप से हजारीबाग जिले का रहने वाला था। वह साकची में सैलून चलता था। लॉक डाउन में दुकान बंद होने से वह काफी परेशान था। मकान मालिक t महीने का किराया मांग रहा था जिससे वह कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था। बुधवार को भी किराए को लेकर मकान मालिक से बकझक हुई थी जिसको लेकर बिरजू काफी परेशान था। देर रात उसने खुद को फांसी लगा ली। जमशेदपुर में लॉक डाउन के दौरान दो सैलून संचालक इससे पहले आत्महत्या कर चुके है।






