जमशेदपुर: जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे ने अपने हॉस्टल के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद छात्रा को टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है. छात्र ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद मणिपाल मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन का कहना है कि दिव्यांशु पांडे ने गुरुवार शाम कॉलेज हॉस्टल में जहर खा ली थी, सूचना मिलते ही उसे टीएमएच पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दिव्यांशु की मौत हो गयी. घटना की जानकारी दिव्यांशु के परिजनों को दे दी गई है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद कैंपस में सनसनी फैल गई है.











