
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार को 3 लोोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहली घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र की है जहां रानीडीह की रहने वाली 21 वर्षीय महिला आरती हेंब्रम ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. मंगलवार की सुबह परिजनों को घटना कि जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी. बागबेड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस को परिजनों ने बताया कि आरती हमेशा किसी बा त को लेकर तनाव में रहती थी. उससे पूछने पर वह किसी को कुछ बताती भी नहीं थी. इस मामले में परिजनों के बयान पर बागबेड़ा थाना में आस्वाभविक मौत का मामला दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी घटना कदमा थाना क्षेत्र का है जहां कदमा शास्त्री नगर रोड नंबर 2 निवासी 18 वर्षीय निरूम हक ने कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कार ली. परिजन घटना की सूचना मिलने पर उसे फंदे से उतारकर टी एम एच अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मृतका के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की. इस संबंध में कदमा थाना में परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. तीसरी घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र की है जहां मोची बस्ती निवासी 27 वर्षीय संजीव रविदास ने सोमवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को सूचना मिलने पर उसे तत्काल टी एम एच अस्पताल ले जाया गया जहां डॉकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि इस मामले में थाने में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है.मिली जानकारी के अनुसार संजीव के घर पर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था जिससे वह अवसाद में रहता था, संभवतः इसी कारण से उसने फांसी लगाई है।





