
घाटशिला : मुसाबनी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय में मो सगीर के नेतृत्व में सुरदा कॉपर माइन्स के श्रमिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन से मुलाकात कर लीज नवीनीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की. मजदूरों ने माइंस बंद होने के कारण हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द लीज नवीकरण कराने की मांग की. इस दौरान विधायक रामदास सोरेन ने उपस्थित मजदूरों का बताया कि सारी त्रुटियां दूर कर के लीज की फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा 80% उम्मीद है इस मंगलवार को लीज हो जाएगा. मजदूरों ने विधायक से विशेष आग्रह किया कि वे स्वयं रांची में रहकर लीज करवाएं. इस पर विधायक ने कहा कि सारा काम उन्होंने कर दिया है. अब वह कहीं भी रहें यह मायने नहीं रखता. लीज होनी है और होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं लीज के लिए इच्छुक हैं. इस दौरान मजदूरों के इस प्रतिनिधिमंडल में मकसूद अली, अक्षय ब्रह्मा, सिदो हेम्ब्रम, अभिजीत चटर्जी, दामू महाली, प्रदीप मिश्रा, निमाई मार्डी, रमेश शर्मा, सुरेश कुमार, शेख फरीद, शमीम खान, आनंद शर्मा, बैजू शर्मा समेत अन्य शामिल थे.





