
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई रेलवे फाटक के पास शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति की लाश बरामद की गई थी, जिसकी पहचान टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी बनारसी सिंह के रूप में हुई है. बनारसी सिंह जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी की रहने वाले थे, जिसके पत्नी के अलावा दो बेटा भी है. बनारसी सिंह की शनिवार को नाईट शिफ्ट ड्यूटी थी. परिवार के लोगों के मुताबिक, वे जुगसलाई बाजार गए थे. रात 9 बजे तक जब नहीं आये तो परिवार के लोग उनको खोजने लगे. उसी दौरान उनको सूचना मिली कि जुगसलाई रेलवे फाटक के पास शव मिला है, जिसके बाद उनके शव की पहचान परिवार के लोगों ने की. बताया जाता है कि उनकी मौत कैसे हुई है यह समझ नहीं आ रहा है. ऐसा परिवार का कहना है कि उनकी दुर्घटना में मौत हुई है.




