
जमशेदपुर : संगीत की दुनिया मे पहचान बना रहे एन हसन का म्यूजिक वीडियो “मुसाफिर” यू-ट्यूब के ऑफिसियल चैनल “बिजली म्यूजिक” पर लांच किया गया. इसका ऑडियो जियो सावन, विंक, स्पॉटिफाइ, गाना, हंगामा, गुगल प्लेट और आइ-ट्यून पर भी सुना जा सकता है. इसमे स्टार प्लस के शो ओम नमः में सूर्यदेव की भूमिका निभाने वाले एक्टर नदीम अहमद खान ने काम किया है, जिसमें आवाज कोलकता के गायक अफसर अली ने दिया है और गीत एंड संगीत एन हसन का है. एन हसन बताते है, इससे पहले भी अहले-वतन, उड़ा रे परिंदा और ये बारिश जैसे कई गीतो में अपनी संगीत दे चुके है. उनको बचपन से ही लिखने का शौक़ था. इस शौक को रखने वाले श्री हसन बताते है कि उनका सपना बॉलीबुड के लिए गीत लिखने का है. उनका नया सांग “ये जो फैसले” अप्रैल महीने में टी-सिरीज़ से रिलीज़ होगा, जिसमें मुख्य रूप से कई हिट सांग दे चुके जमशेदपुर शहर के सौरव कुमार नज़र आएंगे. जमशेदपुर के कदमा केएफ 1 फ्लैट निवासी एन हसन (नजरुल हसन) टाटा स्टील के कोक प्लांट बैटरी 5, 6, 7 में बतौर जूनियर इंजीनियर के रुप में काम करते है. उनके पिता बिजनेसमैन है. तीन भाई में बड़े भाई है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले एन हसन अभी अविवाहित है और चाहते है कि अपनी कंपनी के साथ-साथ गायकी के क्षेत्र में भी बेहतर तरीके से काम कर सके और अपने परिवार के साथ ही पूरे जमशेदपुर और कंपनी का नाम रोशन कर सके.





