
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास सोमवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से बट्री चोरी कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई. युवक का नाम शमीम बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार इलाके में अक्सर ट्रक से बैट्री चोरी की घटना हो रही थी. इसी मामले को लेकर सोमवार को लोगों ने देखा कि एक युवक ट्रक से बैट्री चोरी करने का प्रयास कर रहा है. लोगों ने युवक को पकड़ा और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया. मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.













