जमशेदपुर : भवन निर्माण विभाग में संवेदकों ने टेंडर डाला. लेकिन नहीं खोला गया समय पर निविदा का बक्शा. जमशेदपुर के साकची पीसीआर में कई संवेदक पहुंचे हुए हुए थे और कई संवेदको ने दोपहर 3 बजे निविदा का टेंडर भी डाला, लेकिन दोपहर 3:30 बजे तक निविदा का टेंडर खोलना था. लेकिन नहीं खोला गया. शाम चार बजे तक संवेदक इंतजार करते रहें. (नीचे भी पढ़े)
तीन इंजीनियर और कर्मचारी भी विभाग के पहुंचे थें लेकिन किसी ने कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था. संवेदको ने कहा कि आज निविदा का टेंडर डाला गया, लेकिन समय पर टेंडर नहीं खोला गया. पदाधिकारी अपने चहेते संवेदक को काम देते हैं. किसी तरह के काम में पारदर्शिता नहीं है. संवेदकों ने कहा कि इस मामले को लेकर डीसी और विभाग के वरीय पदाधिकारी को शिकायत करेंगे. इस मौके पर मोहमद इजाज संवेदक,मुस्ताक खान संवेदक आदि मौजूद रहें.



