
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आप्त सचिव सुनील गुप्ता की माता तिलेसरा देवी का शव गुरुवार को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल से गीतांजलि ट्रेन से सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, राजनीतिक दलों एवं स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने शव को बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री गुप्ता के आवास पर लाया। तत्पश्चात परंपरा के मुताबिक सैकड़ों की तादाद में आदित्यपुर स्थित पार्वती श्मशान घाट के लिए लाया गया, जहां अंतिम विधि विधान करने के पश्चात गोपाल प्रसाद के द्वारा मुखाग्नि देकर शव का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह पार्वती श्मशान घाट पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के अलावा कन्हैया सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, सुबोध श्रीवास्तव, विजय सिंह, जिला पार्षद किशोर यादव, उप प्रमुख अफजल अख्तर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, कांग्रेसी नेता रमन खां, अशोक नवीन पांडे, बिनय सिह, बसंत श्रीवास्तव, झामुमो नेता अजीत सिन्हा, रैंबो पूर्ति, शशि गुप्ता, पूर्व मुखिया राजकुमार गौड़, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र अल्डा, राजू बेसरा, प्रतिनिधि मनोज झा, श्रवण मिश्रा, किशोर सिह, संतोष जायसवाल, नीरज सिह, उप मुखिया कुमोद यादव, पवन शर्मा, वार्ड सदस्य सुभाष चंद्र सरोज, संतोष गुप्ता, राजेश सिह, चंद्रकांत सिह, अनिल यादव, मनोज राय, जगदीश प्रसाद, रमेश सिह, समाजसेवी मुकेश सिंह, बंटी सिंह, काकू शर्मा, एमपी गुप्ता, राजू गुलाटी, गुड्डू, गोलू मुंडा, सुमन झा, राजकिशोर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।







