
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 1 निवासी 20 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई. इधर परिजनों ने उलीडीह थाने में प्रकाश मिश्रा नामक युवक पर शादी का झांसा देते हुए भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर की दोपहर युवती घर से निकल गई. उन लोगों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों के घर पर पता किया पर वो कहीं नहीं मिली. बाद में उन्हें जानकारी हुई कि प्रकाश मिश्रा उसे अपने साथ भगा ले गया है. वह प्रकाश से फोन पर बात किया करती थी. फिलहाल पुलिस युवती को तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.






