
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी में चोरी करने घुसे अनिल मुखी और संगल मुखी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं गोली के हमले से घायल पिंटू का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में कंपनी के गनमैन राजेश प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बता दे कि गुरुवार की दोपहर केबल कंपनी परिसर में अनिल मुखी, संगल मुखी और पिंटू चोरी करने के उद्देश्य से घुसे थे. इसी दौरान गनमैन राजेश प्रसाद ने उन्हें देख लिया. इसी बीच सभी ने गनमैन पर पथराव कर दिया. बचाव करने के लिए राजेश ने गोली चला दी. गोली पिंटू के पैर में जा लगी जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.






