
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सरकारी प्रोफेशनल कॉलेज परिसर में कक्षाएं प्रारंभ से पहले ही चोरी हो गई. कॉलेज परिसर से 15 लाख के बिजली उपकरण की चोरी हुई है. चोरों ने कॉलेज परिसर से पंखों और बिजली के तारों की चोरी कर ली है. इस मामले में महेंद्र कुमार प्रधान के बयान पर सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार घटना 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी के बीच की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि कॉलेज परिसर से चोरी किए गए उपकरणों की कीमत 10 से 15 लाख रुपए है. इसके पूर्व भी कॉलेज परिसर में चोरी हो चुकी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



