
जमशेदपुर : नये साल के स्वागत में जहां हर कोई जश्न में डूबे हुए थे. वहीं, चोर भी चोरी करने में व्यस्त थे. पुलिस की काफी सक्रियता के बीच चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 31 दिसंबर की रात को चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. चोरों ने पहली घटना जमशेदपुर के बिरसानगर हुरलुंग स्थित शराब की दुकान में चोरों ने चोरी की. चोरों ने वहां से शराब ली और वहां से करीब तीन लाख रुपये नगद की चोरी कर ली. (नीचे देखे पूरी खबर)
इसी तरह चोरों ने दूसरा शराब की दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित शराब की दुकान में छापामारी की. कुल 7 लाख रुपये नगद और शराब की चोरी चोरो ने कर ली. वहीं, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा स्थित शराब दुकान में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 2 लाख रुपये नगद और शराब की चोरी की. गौरतलब है कि जमशेदपुर में शराब की दुकानें एक ही एजेंसी संचालित करती है. 31 दिसंबर को काफी शराब की खपत हुई थी, जिसका कैश दुकान में ही जमा था. लिहाजा, चोरों ने शराब के साथ नगदों की चोरी की और चलते बने. इस चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिये है.





