
जमशेदपुर : कोरोना वायरस को लेकर देश से लेकर जमशेदपुर परेशान है, वहीं इसी बीच लोग चोरी भी कर रहे है. जमशेदपुर में दो स्थानों पर गुरुवार को चोरी की घटना सामने आयी है. इसके तहत जुगसलाई में एक चोरी की घटना घटित हुई जबकि दूसरी घटना सोनारी में हुई. पुलिस ने दोनों मामले में एफआइआर दायर कर दिया है और चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है.
जुगसलाई में सामान खरीदने गया था परिवार, हजारों की चोरी
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के हिलव्यू कॉलोनी में चोरी की घटना घटित हुई. हिलव्यू कॉलोनी निवासी सलामत अली अपने परिवार के साथ कोरोना वायरस को लेकर जरूरी खरीददारी करने गये थे. इसी बीच अचानक से चोरों ने चोरी की घटना को दिन के वक्त ही अंजाम दे दिया. जब मकान मालिक और उनका परिवार आया तो देखा कि अंदर का ताला बंद है. इसके बाद किसी तरह ताला को तोड़ा और दरवाजे से अंदर प्रवेश किया तो देखा कि अलमारी में रखे सारे सामान गायब हो चुके है. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया. सलामत अली के मकान से 45 हजार रुपये का गहना, 10 हजार रुपये नगद की भई चोरी कर ली गयी. इसके अलावा कुछेक सामानों के साथ मोबाइल की भी चोरी की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सोनारी में भी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर फेज नंबर 7 स्थित प्लाजा की एक दुकान में चोरों ने चोरी कर ली. इस दुकान में चोरों ने आइस्क्रीम समेत जरूरी सारे सामानों की चोरी कर ली गयी है. चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसमें दो युवकों ने चोरी की है. इस चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. चोरी करने वालों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है. पुलिस की ओर से एफआइआर दायर कर युवकों की तलाश की जा रही है.






