जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में अज्ञात चोरों ने उलीडीह डिमना चौक स्थित शराब दुकान में लाखों की विदेशी शराब की चोरी कर ली है. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वहां से करीब एक लाख छह हजार रुपये मूल्य की विदेशी शराब की चोरी की है. (नीचे भी पढ़ें)
शराब दुकान के इंचार्ज अखिलेश्वर ठाकुर ने इस संबंध में उलीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पलामू के निवासी इंचार्ज अखिलेश्वर ठाकुर छोटा गोविंदपुर में रहते हैं, जबकि उनकी दुकान में प्रमोद जायसवाल, अमन और ब्रह्मदेव यादव काम करते हैं. 14 दिसंबर की रात 10:00 बजे उन लोगों ने दुकान बंद की थी. लेकिन सुबह में आसपास के लोगों ने अखिलेश्वर ठाकुर को फोन कर बताया कि दुकान में चोरी हो गई है. उनके अनुसार चोर 29 हजार रुपये नकद के साथ ही 77 हजार रुपये मूल्य की शराब भी चोरी कर ले गए हैं. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चोरों का सुराग खंगाल रही है.



