
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित कैलाश धाम मौनी बाबा आश्रम में चोरी की घटना प्रकाश में आयी है. घटना 26-27 जुलाई की रात करीब 3:00 बजे की बतायी जाती है. मंदिर में घुस कर अज्ञात चोर के द्वारा करीब छह-सात हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन की चोरी की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में मंदिर के महंत मेघानंद स्वस्वती ने बताया कि उस दिन वह रांची गये हुए थे. दो पुजारी व एक भंडारी मंदिर में थे. उसी दिन रात करीब 3:00 बजे एक अज्ञात चोर मंदिर में घुसा. जो सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
महंत स्वस्वती ने बताया कि पहले तो चोर ने दोनों पुजारियों को सोये हुए अवस्था में देखा. उसके बाद कमरे को पूरी तरह से टटोला. इस तरह कमरे में रखे करीब छह-सात हजार रुपये और एक मोबाइल फोन की चोरी कर वह चलता बना. इस संबंध में स्थानीय थाना में शिकायत की गयी है.




