
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत कदानी रोड स्थित क्वार्टर नंबर 55 निवासी अब्दुल साकिर के क्वार्टर में चोरी हो गई. घटना मंगलवार की शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे की है. इस संबंध में अब्दुल के बयान पर गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. अब्दुल टिनप्लेट के कर्मचारी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम को वे अपने परिवार संग रिश्तेदार से मिलने गए थे. दो घंटे के बाद जब वे वापस आए तो देखा की घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है और घर का अलमीरा टूटा हुआ है. जांच करने पर पता चला कि चोर पीछे की ओर से क्वार्टर में घुसे थे. अब्दुल के अनुसार चोरों ने लगभग नकद समेत तीन लाख के गहनों की चोरी की है. उन्होंने इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.














