
जमशेदपुर : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ‘सचिवालय सहायक नियुक्ति परीक्षा 2022 के पाठयक्रम में सम्मिलित क्षेत्रीय भाषा “हो” के अंतर्गत “हो शिष्ठ साहित्य” खंड में लेखक धनुर सिंह पूर्ति द्वारा रचित “हो दिसूम हो होनको” नामक पुस्तक के भाग 7 मे अंकित तीन शीर्षक अंतर्गत रचित कहानियों पर आपत्तिजनक जताते हुए पान तांती समाज ने इसे पाठ्यक्रम से हटाने की मांग की है. झारखंड पान तांती समाज ने हो शिष्ट साहित्य खंड में लेखक धनुर सिंह पूर्ति द्वारा रचित हो दीसूम हो होनको नामक साहित्य के माध्यम से अपमान करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से पान तांती समाज के सम्मान को बचाए रखने के लिए पुस्तक की तीनों कहानियों को अविलंब निरस्त करते हुए प्रकाशित पुस्तिका की सभी प्रतियों को जब्त करते हुए बिक्री पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है. इस संबंध में समाज के लोगों ने बताया कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सचिवालय सहायक नियुक्ति परीक्षा 2022 के पाठ्यक्रम में सम्मिलित क्षेत्रीय भाषाओं के अंतर्गत हो शिष्ट साहित्य खंड में लेखक धनुर सिंह पूर्ति द्वारा रचित हो दिसूम हो हमको नमक पुस्तिका के भाग 7 में सम्मिलित तीन कहानियों में समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिसे अगर अभिलंब नहीं हटाया गया तो समाज इसको लेकर आंदोलन को बाध्य हो जाएगा. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
इस संबंध में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गये एक ज्ञापन में पान तांती समाज की ओर से कहा गया है कि लेखक धनुर सिंह पूर्ति द्वारा रचित “हो दिशूम हो होनको नामक पुस्तक के भाग 7 में शामिल तीन कहानी जिनका शीर्षक ‘जुम्बुई पैंयाए’ (लालची पाण(तांती)), ‘मुरुकु पैयाए’ (बेवकूफ पाण(तांती)) और एट: मुरुकु पैयाए (एक अन्य बेवकूफ पाण(तांती)) से सम्पूर्ण पान तांती समाज आहत है. कारण यह है कि हो भाषा में पेयांए शब्द का प्रयोग पान-तांती जाति के लोगों के लिए किया जाता है, पुस्तक में रचित इस कहानी के माध्यम से लेखक ने पान तांती जाति समुदाय पर आपतिजनक टिप्पणी व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए प्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया है, जिसकी पान तांती समाज घोर निंदा करती है.















