जमशेदपुर: जमशेदपुर में सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीदी दिवस पर गुरुवार को एग्रिको मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई. इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद रहे. उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया. इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि कुछ ताकतें हैं जो देश को बाहर से कमजोर कर रही हैं. तो कुछ ताकतें देश के अंदर से देश को कमजोर कर रही हैं. (नीचे भी पढ़े)

हमें इन सभी ताकतों से एक साथ लड़ना होगा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने वतन के लिए जान दी, उनके लिए हम हर साल इसी तरह तिरंगा यात्रा निकालेंगे. वैसे 2016 में तिरंगा यात्रा की शुरुआत तब हुई जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगे थे. उसके बाद शहर के समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की. (नीचे भी पढ़े)
इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में सभी धर्म और समुदाय के लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो देश के प्रति अपनी सच्ची भावना को व्यक्त करते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का कसमें खाई.इस तिरंगा यात्रा में विधायक सरयू राय, नमन संस्था के संस्थापक सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले,कांग्रेसी नेता राकेश्वर पांडे समेत काफी संख्या में सभी समुदाय व वर्ग से लोग मौजूद थे.



