
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून यानी शनिवार को मनाया जाएगा. पूर्वी सिंहभूम वन विभाग भी इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण करेगा. डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घोड़ाबांधा स्थित वन विभाग के पार्क सह गेस्ट हाउस में पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम होगा. हालांकि कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए यहां केवल जिले के वरीय अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी शामिल होंगे, जिनके द्वारा परिसर में पौधरोपण किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
डीएफ़ओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि इस दिवस पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर परिसर में पौधरोपण के उपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें आगे पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को और बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा की जाएगी.





