
जमशेदपुर : झारखंड संयुक्त असैनिक परीक्षा (पीटी) 2021 आगामी 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई. इसमें जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की समीक्षा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिश-निर्देश जारी किए गए जानकारी देते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि जिले में कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं. इनमें 90 परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में जबकि 11 परीक्षा केंद्र घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए हैं. उन्होंने बताया, कि कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह पालन किया जाएगा. बताया गया, कि लगभग 43 हजार छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे. 2 पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.





