जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुडी फाटक के पास रविवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने की आने से मौत हो गयी. बावनगोड़ा निवासी 45 वर्षीय प्रधान हेंब्रम सालगाझुडी रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान बावनगोड़ा निवासी प्रधान हेंब्रम के रूप से हुई है. वहीं पर वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. परिजनों ने अनुसार रविवार देर शाम वह घर का सामान लाने के लिए पैदल ही जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

इसी दौरान सामान लेकर रेल ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और वहीं उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक किराये के मकान में बावनगोड़ा में रहता है. उसके दो बच्चे है. वह मूल रूप से चाकुलिया का रहने वाला है.







