चाकुलिया : चिलचिलाती धूप और गर्मी से जहां लोग परेशान हैं वहीं चाकुलिया प्रखंड में विगत एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं. प्रखंड में बिजली के आने और जाने की कोई तय समय सीमा नहीं है. बिजली आते ही हर पांच मिनट में बिजली कट जा रही है इससे जहां लोग परेशान हो रहे हैं वहीं बिजली से जुड़े समान भी खराब हो रहे है. भीषण गर्मी में क्षेत्र में बिजली के आने और जाने से आम जनता त्रस्त है. ज्ञात हो कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के लोग पेयजल के लिए पूर्ण रूप से सप्लाई पानी पर निर्भर है और बिजली की आंख मिचौली के कारण क्षेत्र के लोगों को प्रयाप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है.







