
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको सीमेंट कंपनी में काम करने वाले 14 ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल कर दी है. जोजोबेड़ा ट्रांस्पोर्टर एसोसिएशन की हुई बैठक में तय किया गया कि माल की ढुलाई को बंद कर दिाय गया. माल की ढुलाई को पूरे तौर पर बंद कर दिया गया है. एसोसिएशन के मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि नुवोको विस्टास कारपोरेट लिमिटेड (जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट) द्वारा काफी दिनों से 272 रुपये की कटौती भाड़ा में कर दिया जा रहा है. इसके खिलाफ वे लोग माल की ढुलाई ही बंद कर दी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि कंपनी प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में अपनी मांगों को सूचित करत ेहुए कहा गया है कि कम से कम मूल भाड़ा का 152 रुपेय बढ़ाया जाये ताकि ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिकों को सुचारु रुप से अपनी गाड़ियों का परिचालन किया जा सके.





