
चाकुलिया : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंचकर चौक पर स्थापित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाये. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा को आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर लखन मांडी, विशाल बारिक, महादेव मल्लिक, राकेश महंती, बाप्पा दास समेत अन्य उपस्थित थे.







