
जमशेदपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा और समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाजयुमो गोलमुरी मंडल द्वारा वृक्षारोपण और पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया. वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज के समीप भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल के नेतृत्व में नमो एप डाउनलोड करना और एप के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अजय सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह जिला मंत्री मनजीत सिंह, अभिमन्यु सिंह , शशांक शेखर, हरेराम यादव ,अशोक घोष, देबाशीष झा, अमरेंद्र सिंह, पप्पू कुमार, हनी परिहर ,सोमालिया मुखर्जी , राहुल कुमार , इंदरजीत सिंह , विशु सिंह ,अमन सिंह , पियूष ईसू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.




