
जमशेदपुर : लगातार बढ़ रहे डीजल की कीमत और सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन की मनमानी के खिलाफ आज से जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर एसोशिएसन ने अनिश्चितकाली हड़ताल पर चले गए हैं. इससे टाटा- बड़बिल के रास्ते पर हो रहे ढुलाई पर व्यापक असर रपड़नेवाला है. जमशेदपुर के मानगो स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के जरिए एसोसिएशन की ओर से अनिश्चितकाली हड़ताल जब तक जारी रखने की बात कही गयी, जबतक राज्य सरकार की ओर से सरायकेला से होकर जुजरनेवाले सड़क पर पुल या डाइवर्सन नहीं बना दिया जाता है. साथ ही डीजल की कीमतों से वैट कम करने की भी मांग इन्होंने की है.

वैसे एसोसिएशन के संरक्षक हरेंद्र राय ने राज्य सरकार को जमकर लथाड़ लगाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं. उन्होंने बताया कि यह सरकार इतनी निकम्मी है, कि सौ करोड़ के सड़क पर बना एक पुल टूट जाती है, और न तो सरकार न सरकारी तंत्र ही लाइफलाइन कही जानेवाली सड़क को लेकर गंभीरता दिखाती है. वहीं इसके पीछे उन्होंने प्रशासन की संलिप्तता बताई है. उन्होंने बताया कि एक तो डीजल की कीमतों में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है दूसरी तरफ सड़क पर डायवर्सन नहीं होने के कारण गाड़ी मालिकों को अपनी गाड़ियां कांड्रा टॉल ब्रिज के रास्ते भेजने पड़ रहे हैं. जमशेदपुर से बड़बिल जाने में पांच स्थानों पर टॉल देना पड़ती है, जिससे काफी नुकसान उठानी पड़ रही है. उन्होंने साफ कर दिया है, कि या तो भाड़ा बढ़ाई जाए या सड़क दुरूस्त करायी जाए. वैसे इस हड़ताल के बाद लौह अयस्क ढुलाई पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है.






