
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कई संगीन अपराध के मामले में जेल में बंद अखिलेश सिंह के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने करने की मंजूरी दे दी है जेलर उमा शंकर पांडे की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अखिलेश सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पहले तो उनको समय बाद बेल रिजेक्ट कर दिया. उसके बाद लीव को मंजूरी दी है यानी सुप्रीम कोर्ट में अब जेलर हत्याकांड के मामले की सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की मंजूरी देकर ही बड़ी राहत दे दी है. कई संगीन मामले में दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह को लेकर सुनवाई करने की मंजूरी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस साल के नवंबर माह तक पूरे मामले में फैसला का समय सीमा भी निर्धारित कर दी है और इस बीच राज्य सरकार समेत सबको अपना पक्ष रखने की भी समयसीमा तय कर दी है. इसकी पुष्टि अखिलेश सिंह के अधिवक्ता प्रकाश झा ने की है. आपको बता दें कि जेलर उमा शंकर पांडे की साकची जेल परिसर में ही घुसकर उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में जमशेदपुर के लोअर कोर्ट में अखिलेश सिंह को दोषी पाया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस सजा को झारखंड हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा है जिसको अखिलेश सिंह ने चुनौती सुप्रीम कोर्ट में दी है.





