
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में पोटका सीओ इम्तियाज अहमद के घर पर नाबालिग की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के पिता सीनू मुंडा के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. घटना की सूचना के बाद मृतक निशा के परिजन मंगलवार दोपहर खूंटी से शहर पहुंचे थे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने शव को देखा. देर शाम तक पिता सीनु के बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. उसने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी दी गई थी कि निशा घर पर गिरी हुई है. अस्पताल में उसकी मौत हो गई. उन्हे किसी पर शक नहीं है. इधर सीओ की पत्नी अन्ना अग्नेश ने बताया कि घटना के दिन वे लोग बाहर गए हुए थे. घर पहुंचे तो निशा बाथरूम में मृत पड़ी हुई थी. बुधवार को निशा का पोस्टमार्टम किया जायेगा.





