
जमशेदपुर : जमशेदपुर के खड़ंगाझार क्षेत्र में कूड़ा-कर्कट की समस्या से निजात के लिए रविवार को समाज सेवी डीडी त्रिपाठी, अनुराग वर्मा एवं रामावती ट्रस्ट के सौजन्य से निःशुल्क कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का लोकार्पण किया गया। आनंद विहार, सचिन कंडोलियम, विवेक विहार, शमशेर रेसिडेंसी व राधिकानगर समेत खड़ंगाझार के अंदर आने वाली 8 बस्तियों के लोगों की उपस्थिति में गाड़ी की चाभी श्री त्रिपाठी ने को-ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी के वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण पांडेय को भेंट की। इससे वर्षों से कचड़ा की समस्या से जूझ रहे लोगों में एक नई आशा व खुशी देशी गयी। (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि विगत 15 वर्षों से कचड़ा निष्पादन के लिए एक मात्र बकेट टाटा मोटर्स कम्पनी द्वारा उपलब्ध फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के समक्ष कराया गया हैं। किन्तु 2000 घरों के कूड़ा का बोझ उठाने में वो सदा ही असहाय दिखी। इस वजह से राधिकानगर के प्रवेश द्वार पर ही जहां से स्वभूमि, राधिका गार्डन, भुवनेश्वरी सोसाइटी, पीएस अपार्टमेंट, आर्किड अपार्टमेंट्स, ज्योतिनगर आदि क्षेत्र में जाने वाले लोगों को दुर्गंध एवं आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना का सदा ही भय सताता रहता था। श्री त्रिपाठी ने टाटा मोटर्स के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम कृतज्ञता व्यक्त करते हैं कि अब तक आपने हमे सहारा दिया किन्तु वो पर्याप्त नहीं था। परंतु हमे आपके सहयोग से ही इस कार्य मे पूर्ण सफलता मिल सकती हैं। अब ये गाड़ी प्रतिदिन क्षेत्र में घर-घर घूमकर कूड़ा एकत्रित कर उचित जगह पर निष्पादन का कार्य करेगी। इस दौरान अनुराग वर्मा ने कहा कि इसके पूर्व हमने स्वस्थ समस्या को लेकर घोड़ाबंधा पश्चिमी पंचायत में 7 दिसम्बर को एक ही छत के नीचे फ्री मेगा मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन भी श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया था, जहां 350 लोगों की जांच की गयी थी। इस अवसर पर टेल्को थाना शांति समिति के पीके दास, जयंत चौधरी, पीके विश्वास, प्रवीर कुमार, रमेश कुमार, सचिन कंडोलियम के अध्यक्ष रंजन सिंह, आनंद विहार सोसाइटी के सुनील राय, श्रवण कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




