
रांची : अखिल झारखण्ड छात्र संघ ने जेपीएससी अभ्यर्थियों के न्याय के लिए शुरु किया अनोखा अभियान जेपीएससी अभ्यर्थी न्याय वीडियो कैंपेन की शुरुआत की है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा है कि इसकी जरूरत तब महसूस हुई जब अभ्यार्थियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार लगातार जोर लगा रही है. इस कैंपेन के तहत सरकार की सभी पाबंदियों एवं नियमों का उल्लंघन किए बिना राज्य के कोने कोने से युवाओं, बुद्धिजीवियों, पूर्व अधिकारियों की मांगो और सुझाव को वीडियो के माध्यम से जमा कर मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा. जानकारी देते हुए आजसू के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कैंपेन के शुभारंभ के दौरान कहा कि इस मुहिम के शुरुआत होते ही झारखण्ड के हर गांव, मोहल्ले, हर प्रखण्ड, हर जिला से लोगों का वीडियो आना प्रारंभ हो गया. इससे यह भी साबित होता है कि जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम के मुद्दे पर लोगों के बीच भारी नाराज़गी है. उन्होंने कहा कि सभी वीडियो को एकत्रित करने का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है, जिसे महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तक सीडी/डीवीडी के माध्यम से पहुँचायी जाएगी. आजसू नियमों का पालन करते हुए पूर्ण लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से आंदोलन को बरकरार रखने तथा जेपीएससी अभ्यर्थियों को न्याय देने हेतु प्रतिबद्ध है. अगर आप भी इस कैंपने से जुड़ना चाहते है तो महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तक अपने सुझाव एवं अपनी मांगों को ट्विटर/फेसबुक/अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #VOCAL4JPSC के साथ वीडियो पोस्ट कर सकते हैं तथा 09304410141 व्हाट्सएप नंबर पर अपना वीडियो भेज सकते हैं.



