जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल के जमशेदपुर के टेल्को प्रखण्ड में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप प्रान्त बजरंग दल सहसंयोजक जनार्दन पांडेय ने 14 अगस्त 1947 को भारत के खंडित होने की घटना को सबसे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण बताया.(नीचे भी पढ़े)

मंच का संचालन महानगर सत्संग प्रमुख रितेश ओझा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष हीरालाल चौहान ने किया. कार्यक्रम में विभाग बजरंग सहसंयोजक मुन्ना दुबे जी, मातृशक्ति सहप्रमुख मीरा सिंह, मनोज सिंह, आरएसएस नगर सहकार्यवाह हरेराम ओझा सहित टेल्को नगर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए.



